डीएम व एसपी ने जिला कारागार का मासिक निरीक्षण किया 

Reported by: Adrash Tripathi 

Edited by: Amit Yadav 

Updated: 29 April, 2025 (Tuesday, 6:36pm)IST

महराजगंज: 29 अप्रैल 2025, जिलाधिकारी अनुनय झा व पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना द्वारा जिला कारागार महराजगंज का मासिक निरीक्षण किया गया।

दोनो वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जेल निरीक्षण के दौरान सामान्य बैरक, महिला बैरक, पाकशाला व जेल परिसर की साफ–सफाई आदि का निरीक्षण किया गया।

जिलाधिकारी ने बंदियों की समस्यायों को सुनते हुए निस्तारण हेतु जेल अधीक्षक को आवश्यक निर्देश दिया। उन्होंने संबंधित विभागों के साथ समन्वय करते हुए समस्या के निस्तारण के लिए कहा।जिलाधिकारी ने नियमित तौर पर बंदियों के स्वास्थ्य परीक्षण और परीक्षण के उपरांत आवश्यक चिकित्सीय सहायता बंदियों को उपलब्ध कराने हेतु भी निर्देशित किया। एक अल्पवयस्क बंदी द्वारा जमानतदार के अभाव में रिहाई न होने की बात जिलाधिकारी को बताई गई। जिलाधिकारी ने न्यायालय के साथ समन्वय करते हुए बंदी के जमानत की व्यवस्था करने का निर्देश दिया।

जेल निरीक्षक ने बताया कि वर्तमान में जेल में 619 पुरुष बंदी, 52 महिला बंदी, 62 अल्पवयस्क बंदी और 09 विदेशी बंदी हैं। जेल मैन्युअल के अनुसार सभी बंदियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। 

निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक आशीष रंजन सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

advertisement

क्रिकेट लाइव स्कोर

राशिफल

यह भी पढ़ें

विज्ञप्ति: आगामी 26 जनवरी 2026 को पद्म विभूषण, पद्म भूषण व पद्म श्री की उपाधियाँ जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट एवं उत्कृष्ट उपलब्धि, योगदान एवं सेवा के लिये दिया जाना प्रस्तावित है, कृतित्व की दो प्रतियां जिलास्तरीय कार्यालय में प्रेषित करें 

× How can I help you?