सनातन सेवाश्रम ट्रस्ट के द्वारा सनातन गौ सदन के लिये एक एकड़ भूमि में गौ सेवा की आगाज: आचार्य अभयानंद जी महाराज

Reported by: Adrash Tripathi 

Edited by: Amit Yadav 

Updated: 12 March, 2025 (Saturday, 05:21pm)IST

  • सनातन सेवाश्रम ट्रस्ट द्वारा सनातन गौ सदन के लिए १ एकड़ भूमि की व्यवस्था
  • हनुमान जयंती के पावन पर्व पर गौ माता की रक्षा का आगाज
  • जय गौमाता सनातन सेवाश्रम ट्रस्ट (रजि०) शुभ सूचना सनातन नव वर्ष विक्रम संवत् – २०८२ एवं पावन हनुमान जयंती (चैत्र शुक्ल पुर्णिमा) के शुभ अवसर पर, सनातन सेवाश्रम ट्रस्ट द्वारा ग्राम०- बेलवां, पोस्ट – कैमा, जनपद- महराजगंज (उ०प्र०) में 1 एकड़ भूमि की पावन व्यवस्था (सेवा, समर्पण, सहयोग) की गई है जिसमें “सनातन गौसदन” की स्थापना की जाएगी।

महराजगंज: सनातन गौ सदन के लिए आज एक महत्वपूर्ण और पावन दिन है एवं सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए समर्पित रहेगा आज हनुमान जयंती के पावन अवसर पर गौ माता की रक्षा के लिए ट्रस्ट द्वारा एक एकड़ भूमि में गौ माता की रक्षा का पहल चलाकर शुभारम्भ किया गया।

1 एकड़ भूमि श्रीगौमाताओं की सेवा हेतु सेवा, समर्पण, सहयोग से प्राप्त की गई है। यह भूमि सनातन धर्म, गौ सेवा और मानव कल्याण की दिशा में एक दिव्य कदम है। हम आप सभी के प्रेम, सहयोग और आशीर्वाद के लिए हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। अब समय है – इस भूमि को एक दिव्य गौधाम में परिवर्तित करने का। आप सभी श्रद्धालुजनों से निवेदन है कि इस सेवा यज्ञ में तन-मन-धन से योगदान दें।

पीठाधीश्वर आचार्य अभयानंद जी महाराज (संस्थापक / राष्ट्रीय अध्यक्ष) गौ सेवा से ही सम्पूर्ण जगत् की सेवा है।इस शुभ अवसर पर सनातन सेवाश्रम ट्रस्ट(रजि०) के पीठाधीश्वर आचार्य अभयानंद महाराज (संस्थापक/ अध्यक्ष) मिनाक्षी अग्रवाल( सचिव) व मुकेश कुमार अग्रवाल (कोषाध्यक्ष) सतीश पाण्डेय (संगठन मंत्री) सत्यामित्र मालवीय (कानूनी सलाहकार), प्रमुख संरक्षक के० के० त्रिपाठी  आश्रम संरक्षक विंध्याचल प्रसाद गुप्ता, (सेवानिवृत्ति अभियंता) अब तक टीवी न्यूज़ के मिडिया प्रभारी राकेश त्रिपाठी, सनातन प्रहरी – शिवाकांत त्रिपाठी के साथ-साथ गांव के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

advertisement

क्रिकेट लाइव स्कोर

राशिफल

यह भी पढ़ें

× How can I help you?