*कबड्डी के दौरान उत्पन्न विवाद को लेकर रंजिशन हुई चाकूबाजी*

 

 

Reported by: Virendra Singh Yadav

Edited by: Adrash Tripathi

 

फरेन्दा/(महराजगंज):

कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान विवाद में रंजिश इतनी बढ़ गई कि, उपजे विवाद की रंजिश में फरेंदा थाना क्षेत्र के बनकटा गांव निवासी सोमनाथ चौहान पुत्र किन्नू चौहान पर सोमवार की रात दस बजे विष्णु मंदिर के पास आरोपितों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसमें सोमनाथ गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए फरेंदा सीएचसी में उसे भर्ती कराया गया।

 

चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सीने में धारदार हथियार से लगे घाव को देख जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज चल रहा है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। इस मामले में केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

 

घायल सोमनाथ (18) के चाचा छट्ठू ने बताया कि गांव में तीन दिन पहले कबड्डी प्रतियोगिता हुई थी। इसमें सोमनाथ की टीम जीत हासिल की थी। उस समय विपक्षी टीम ने विवाद कर मारपीट की थी। इसे लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया। छट्ठू के मुताबिक 26 अगस्त की रात सोमनाथ जन्माष्टमी का मेला देखने फरेंदा आया था। आरोप है कि रात में दस बजे आरोपित मेला में ही उससे मिल गए।

 

गाली-गलौज कर मारने के लिए दौड़ा लिया। मौके पर सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिस कर्मियों ने बीच-बचाव किया। इसके बाद सोमनाथ घर आने लगा। आरोप है कि फरेंदा कस्बे के विष्णु मंदिर चौराहा पर आरोपितों ने सोमनाथ पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। एसओ अभिषेक ने बताया कि प्रकरण में घायल सोमनाथ के चाचा छट्ठू की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपितों की तलाश की जा रही है।

advertisement

क्रिकेट लाइव स्कोर

राशिफल

यह भी पढ़ें

× How can I help you?