मणिपुर में हुए हिंसा मामले में सुरक्षा बलों में 40 उग्रवादियों को ढ़ेर किया


रिपोर्ट – यूपी टाइम्स लाईव टीम।

इंफाल: मणिपुर में सुरक्षाबलों ने विशेष अभियान में 40 कुकी उग्रवादियों को ढेर कर दिया है। इस बीच, मणिपुर की तलहटी में रविवार को 14 स्थानों पर हथियारबंद उग्रवादियों ने हमला किया। हिंसा में एक पुलिसकर्मी समेत कम से कम दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 अन्य घायल हो गए। हमलावरों की भीड़ ने उरीपोक के भाजपा विधायक के. रघुमणि के आवास पर हमला कर उसे आग के हवाले कर दिया।

अधिकारियों के मुताबिक, हालिया झड़पें प्रतिद्वंद्वी समुदायों के बीच नहीं, बल्कि कुकी उग्रवादियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई हैं। रविवार को विभिन्न स्थानों पर सशस्त्रत्त् समूहों और सुरक्षाबलों के बीच झड़पें हुईं। नवीनतम झड़पें तब हुईं जब शांति बहाली के लिए सेना ने गांवों में तलाशी अभियान शुरू किया है। पश्चिम इंफाल के उरीपोक में भाजपा विधायक ख्वाइरकपम रघुमणि सिंह के घर और दो वाहनों में आग लगा दी गई।

इंफाल घाटी के आसपास के विभिन्न जिलों में कई जगहों पर झड़पें हुईं। काकचिंग में सुगनू, चुराचांदपुर में कांगवी, इंफाल पश्चिम में कांगचुप, इंफाल पूर्व में सगोलमंग, बिशेनपुर में नुंगोईपोकपी, इंफाल पश्चिम में खुरखुल में भी गोलीबारी हुई। काकचिंग में मेइती समूह ने हथियार लूट लिए।

राज्य को बिखरने नहीं देंगे मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हमने इतने लंबे समय तक कठिनाई का अनुभव किया है। उन्होंने कहा, हम राज्य को कभी बिखरने नहीं देंगे। सशस्त्रत्त् उग्रवादियों द्वारा एके-47, एम-16 और स्नाइपर राइफलों से लोगों पर गोलीबारी करने के मामले सामने आए हैं। हत्याएं, संपत्ति को नष्ट करने और घरों को आग लगाने में शामिल कई कुकी उग्रवादियों को सेना ने पकड़ा है। अधिकांश हिस्सों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। इंटरनेट सेवाएं भी बंद हैं।


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राज्य का दौरा करेंगे :-

सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को राज्य का दौरा करेंगे। कई प्रतिनिधिमंडल गृह मंत्री से वार्ता करने के लिए नई दिल्ली पहुंचे। अब तक हिंसक प्रदर्शनकारी केंद्रीय मंत्री डॉ. आरके रंजन, राज्य में मंत्री गोविंददास, बिश्वजीत और खेमचंद के आवास को निशाना बना चुके हैं। वहीं, कुकी समुदाय से जुड़े दो संगठनों ने राज्य में हिंसा बंद करने की अपील की है। कहा कि वह अमित शाह के दौरे का इंतजार कर रहे हैं। हिंसा से लोगों को बहुत अधिक नुकसान हुआ है।

advertisement

क्रिकेट लाइव स्कोर

राशिफल

यह भी पढ़ें

× How can I help you?