रिपोर्ट – आदर्श त्रिपाठी।
महराजगंज: माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं चार मार्च को समाप्त हो गई हैं।
अब मूल्यांकन की तैयारी शुरू हो गई है। मूल्यांकन 18 मार्च के बाद से होने की संभावना है। जिले के तीन मूल्यांकन केंद्रों पर कापियां जांची जाएंगी।
यूपी बोर्ड की परीक्षा 16 फरवरी से चल रही थी। उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए तीन विद्यालयों का चयन किया गया है।
मूल्यांकन करने संबंधी अभी बोर्ड का आदेश नहीं आया है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि 18 मार्च के बाद से मूल्यांकन शुरू हो सकता है। मार्च अंत या अप्रैल के पहले सप्ताह में ही कापियों का मूल्यांकन समाप्त किया जाना है। कापियों के लिए दो संकलन केंद्र बनाया गया है। इसमें मुख्य संकलन केंद्र महराजगंज इंटरमिडिएट कालेज महराजगंज व उप संकलन केंद्र जयपुरिया इंटर कालेज आनंदनगर को बनाया गया है।
कापियों के मूल्यांकन के लिए तीन विद्यालयों को मूल्यांकन केंद्र चयनित किया गया है। इनमें गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक इंटर कालेज, महराजगंज इंटर कालेज महराजगंज, जयपुरिया इंटर कालेज आनंदनगर में कापियों का मूल्यांकन किया जाएगा।
डीआईओएस अमरनाथ राय ने कहा कि, कापियों के मूल्यांकन के लिए तीन विद्यालयों को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। मूल्यांकन को लेकर अभी आदेश नहीं आया है। आदेश आने पर आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
