सरकार के बेमिसाल आठ साल पूरे होने पर कृषि और व्यापार गोष्ठी का आयोजन 

Reported by: Adrash Tripathi 

Edited by: Amit Yadav 

Updated: 26 March, 2025 (Wednesday, 11:16 pm) IST 

महराजगंज: 26 मार्च 2025, सेवा, सुरक्षा एवं सुशासन के 08 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज कृषि और व्यापार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया।

कृषि गोष्ठी में अन्नदाता किसान की समृद्धि विषय पर विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार रखे। गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला कृषि अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने विभिन्न विभागीय योजनाओं के बारे किसानों को अवगत कराया। साथ ही योजनाओं के लिए पात्रता और उनका लाभ प्राप्त करने की विधि के विषय में विस्तार से बताया।

केवीके बसुली के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ त्रिवेणी तिवारी ने विभिन्न लाभकारी फसलों की खेती और मृदा संरक्षण के उपायों से उपस्थित किसानों को अवगत कराया, जबकि प्रगतिशील किसान भुवनेश्वर पाण्डेय ने सामाजिक वानिकी, जैविक कृषि सहित खेती की विभिन्न विधियों के बारे में विस्तार से बताया।

इसके उपरांत राज्यकर विभाग के तत्वाधान में सुरक्षित उद्यमी–समृद्ध व्यापार विषय पर बोलते हुए सहायक आयुक्त प्रियंका श्रीवास्तव और राज्यकर अधिकारी पूजा पाल ने व्यापारियों के लिए सरकार की विभिन्न योजनाओं और पिछले आठ वर्षों में व्यापारिक वातावरण में हुए परिवर्तन से उपस्थित लोगों को अवगत कराया।

advertisement

क्रिकेट लाइव स्कोर

राशिफल

यह भी पढ़ें

विज्ञप्ति: आगामी 26 जनवरी 2026 को पद्म विभूषण, पद्म भूषण व पद्म श्री की उपाधियाँ जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट एवं उत्कृष्ट उपलब्धि, योगदान एवं सेवा के लिये दिया जाना प्रस्तावित है, कृतित्व की दो प्रतियां जिलास्तरीय कार्यालय में प्रेषित करें 

× How can I help you?