विशेषाधिकार हनन नोटिस पर राहुल गांधी से मांगा पुष्टि


रिपोर्ट – यूपी टाइम्स लाईव टीम।

नई दिल्ली : लोकसभा सचिवालय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबंध में टिप्पणी को लेकर विशेषाधिकार हनन के नोटिस पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से 15 फरवरी तक जवाब मांगा है। सचिवालय ने राहुल गांधी को भाजपा के सदस्यों की ओर से दिए गए विशेषाधिकार हनन नोटिस पर जवाब देने को कहा है।

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे और संसदीय मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी की ओर से कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन नोटिस दिया गया है। इस पर सचिवालय ने राहुल गांधी को पत्र लिखकर अपना जवाब लोकसभा अध्यक्ष के समक्ष पेश करने को कहा है।

संसद में चर्चा के दौरान की थी टिप्पणी लोकसभा में गत मंगलवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने हिंडनबर्ग-अडानी मुद्दे को लेकर टिप्पणी की थी। राहुल ने सरकार पर कई आरोप लगाए थे। इसके बाद भाजपा की ओर से मामले में राहुल गांधी से तथ्य मांगे गए थे।

भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी की टिप्पणी निराधार थी और उन्होंने घृणित, असंसदीय और अपमानजनक आरोप लगाए। राहुल गांधी के अलावा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर भी सदन में असंसदीय भाषा इस्तेमाल करने का आरोप लगाया गया है।

जानकारों का कहना है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने यदि संतोषजनक जवाब नहीं दिया तो समिति उन्हें बुलाकर सवाल कर सकती है। इसके बावजूद भी यदि उनके द्वारा कोई तथ्य नहीं दिया जाता है कि उन्हें सदन में माफी मांगने के लिए कहा जा सकता है।

advertisement

क्रिकेट लाइव स्कोर

राशिफल

यह भी पढ़ें

× How can I help you?