_ सुनवाई न होने पर विधान भवन के सामने आत्मदाह करने की दी चेतावनी।
वीरेंद्र सिंह यादव की रिपोर्ट
महराजगंज। फरेंदा तहसील अंतर्गत ब्लाक धानी के ग्राम सभा बरगाहपुर टोला जोतपुर थाना बृजमनगंज निवासिनी इंद्रावती पत्नी राजमन ने जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक महराजगंज को प्रार्थना पत्र लिख कर मांग की है कि उस का पति रोजी रोटी के लिए बाहर कमाने गये हैं।उस के पति के नाम से खेती है जो 07 वर्ष पहले कब्जा परिवर्तन हो गया था। जिस पर टिन शेड मकान बनाकर प्रार्थिनी गुजर बसर कर रही है जो पूर्व लेखपाल द्वारा दिया गया था। वर्तमान लेखपाल अनिल यादव द्वारा चकरोड पर चन्द्रिका पुत्र बदलू को बिना पैमाईश किये 16 जून 2022 को कब्जा दिया जा रहा था। जब कि किसी भी प्रकार का कोई आदेश नही है। हम प्रार्थिनी चकबन्दी अधिकारी बृजमनगंज द्वारा रोड पर 50 हे0 भूमि दिनांक 08.07.2022 को चक बाहर करा लिया। लेकिन लेखपाल द्वारा अमलदरामद नहीं किया गया। फिर एक सप्ताह बाद चकबन्दी अधिकारी स्थगन आदेश पारित कर दिये। हम प्रार्थिनी ने जिलाधिकारी महोदय पुलिस अधीक्षक महोदय महराजगंज एवं अपर जिलाधिकारी महोदय महराजगंज को लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र दिया परन्तु कोई कार्यवाही नहीं हुई , केवल आश्वासन दिया गया कोई भी अधिकारी मौका देखने नहीं गया। हम प्रार्थिनी ने तहसील दिवस में दिनांक 16.07.22 को व 18.08.2022 को प्रार्थना पत्र दिया कि मौके पर जाँचकर दोनों पक्षों का चक पैमाइश कराकर नक्शा सुधारा जाय परन्तु आज तक कोई अधिकारी मौका देखने नहीं गया। ऐसी दशा में हम प्रार्थिनी का चक एवं चन्द्रिका का चक दिनांक 30 सितम्बर 2022 तक नापकर नक्शा नहीं सुधारा गया तो हम प्रार्थिनी 02 अक्टूबर 2022 को मुख्यमंत्री आवास लखनऊ में आत्म दाह कर लूंगी। जिस की समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।