यूरिया के लिए दर – दर भटक रहे किसान, जिम्मेदार मौन 

Reported by: Adrash Tripathi 

Edited by: Amit Yadav 

Updated: 06 July, 2025 (Sunday, 10:21pm)IST

महराजगंज/भिटौली:  धान की रोपाई के समय डीएपी के लिए जूझने वाले किसान अब यूरिया के लिए दें-चार हो रहे हैं। यूरिया की कमी से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उर्वरक की खरीद के लिए किसानों को लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है, जिसमें पूरा दिन बर्बाद हो रहा है।

साधन सहकारी समिति भिटौली पर शनिवार को यूरिया लेने के लिए किसानों की भारी भीड़ उमड़ी। समिति पर आई मात्र 200 बोरी यूरिया लेने के लिए 300 से अधिक किसान पहुंच गए। सुबह से विन खाएं पिये 70 किसानों को यूरिया मिली, बाकी किसान निराश होकर लौट गए। सोहरौनाराजा के सतेंद्र, रामरुप, भिटौली के सर्वेश, अनिरुद्ध, मदन यादव ने कहा कि सुबह से समिति पर विना खाए पोए थे, यूरिया नहीं मिली। सचिव रामरतन चौधरी ने कहा कि मात्र 200 बोरी यूरिया आई थी, जिसे 70 किसानों में वितरित किया गया। सोमवार तक यूरिया आने की उम्मीद है। विद्या देवी हथियागढ़ ने बताया कि यूरिया के लिए किसानों के सामने किसानों की दो दिन से समिति का चक्कर लगा रही हूं। शुक्रवार को भी आई थी। खराब होने पर घर चली गई। शनिवार को सुबह से धूप में खड़ी थी यूरिया नहीं मिली जिससे हमारी धान की फसल नुकसान हो रही है।

साधन सहकारी समिति बेलवा बुजुर्ग में भारी भीड़ समिति पर शनिवार सुबह उमड़ पड़ी। किसान विनोद सिंह, धर्मेंद्र से पूछताछ में पता चला कि किसान की परेशानी सुनने वाला कोई नहीं है। गेहूं के सीजन में डीएपी के लिए परेशानी थी। अब धान के सीजन में यूरिया नहीं मिल रहा है। अनीता देवी सोहरौना राजा ने बताया कि सुबह से आई थी। उर्वरक नहीं मिली, हम लोग दिन भर समिति का चक्कर काटते रह गए। प्रदीप पटेल, जान खां ने कहा कि शुक्रवार को यूरिया के लिए आए थे। सर्वर नहीं चला। आज फिर लाइन में हैं। देखिए कब तक यूरिया मिलती है।

advertisement

क्रिकेट लाइव स्कोर

राशिफल

यह भी पढ़ें

× How can I help you?