महराजगंज में तीन करोड़ रूपए दुरूस्त किए जायेंगे बंधे, बाढ से बचाव के लिए सिंचाई विभाग अलर्ट 

Reported by: Adrash Tripathi 

Edited by: Amit Yadav 

Updated: 23 February, 2025 (Sunday, 5:40pm)IST

महराजगंज: जिले में बाढ़ से बचाव और तटबंधों की मजबूती के लिए जल्द ही सुरक्षात्मक कार्य कराए जाएंगे। सिंचाई विभाग की ओर से दो परियोजनाओं के लिए 3.6 करोड़ रुपये का टेंडर जारी हुआ है।

इस परियोजना के तहत जिले के संवेदनशील तटबंधों को मजबूत किया जाएगा, ताकि बाढ़ के समय कटान को रोका जा सके। जानकारी के अनुसार, बाढ़ के संभावित खतरे को ध्यान में रखते हुए सिंचाई विभाग द्वितीय की ओर से राप्ती नदी बेलसर रिगौली और रोहिन नदी के चेहरी बांध के किनारे कटाव रोकने के लिए आवश्यक निर्माण कराएं जाएंगे।

यह कार्य प्रमुख रूप से उन स्थानों पर होंगे जहां पिछले वर्षों में बाढ़ के दौरान कटाव की समस्या सामने आई थी। सिंचाई विभाग की ओर से उन क्षेत्रों की पहचान की गई है। जहां हर साल बाढ़ का खतरा रहता है। इन स्थानों पर तटबंधों को मजबूत करने के लिए पिचिंग, बोल्डर डंपिंग और अन्य तकनीकों का उपयोग किया जाएगा। विभाग के अधिकारियों के अनुसार कार्य को मानसून शुरू होने से पहले पूरा करने की योजना है।ताकि बारिश के दौरान कोई समस्या न हो। जिले में कई नदियां बहती हैं, जो बरसात के मौसम में उफान पर आ जाती हैं। इससे गांवों और कृषि भूमि को नुकसान पहुंचता है। कटाव निरोधक कार्य के तहत तटबंधों को मजबूत करने के साथ-साथ जल प्रवाह को नियंत्रित करने के उपाय किए जाएंगे। इससे किसानों को भी राहत मिलेगी। क्योंकि बाढ़ से हर साल हजारों हेक्टेयर फसल बर्बाद हो जाती है।

advertisement

क्रिकेट लाइव स्कोर

राशिफल

यह भी पढ़ें

× How can I help you?