महराजगंज महोत्सव का आगाज आज रंगारंग होगी महफिल, तैयारियां संपन्न



Reported by: Amit Yadav

Edited by: Adarsh Tripathi


महराजगंज: महराजगंज महोत्सव का आगाज रविवार को होगा। तीन दिन तक चलने वाले रंगारंग कार्यक्रमों में कई विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, स्थानीय कलाकार और देश के जाने माने कलाकार धमाल मचाएंगे। एडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने शनिवार को तैयारियों का जायजा लिया। देर शाम तक सारी तैयारियां मुकम्मल कर ली गई थी।

पहले दिन पहले सत्र में 11:00 बजे से 1:00 बजे तक उद्घाटन कार्यक्रम होगा। 1:00 बजे से 3:00 बजे तक समूह नृत्य पर आधारित अन्तर विद्यालय सांस्कृति कार्यक्रम का आयोजन होगा। दूसरे सत्र में 3:00 बजे से 4:30बजे तक समूह नृत्य व एकल नृत्य पर आधारित अन्तर विद्यालयी सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। 4:30 बजे से 6:00 बजे तक स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुति की जाएगी। तीसरे सत्र में शाम 6:00 बजे से 7:00 बजे तक भिखारी ठाकुर द्वारा रचित नाटक ‘बेटी बेचवा’ का मंचन होगा। 7:00 बजे से 8:00 बजे तक भारतेंदु नाट्य एकादमी द्वारा डिवांशनल सांग का आयोजन होगा।

दूसरे दिन दो अक्तूबर को पहले सत्र में 10:00 बजे से 11:30बजे तक वैज्ञानिक संगोष्ठी होगी। जिसमें उप्र विअ डॉक्टर सीएम नौटियाल व वैज्ञानिक इसरो विनय यादव व्याख्यान देंगे। 11:00 बजे से 1:30बजे तक अन्तर विद्यालयी सांस्कृति कार्यक्रम देश भक्ति परक नाटक, महात्मा गांधी, ‘मेरी माटी मेरा देश’ आदि होंगे। 1:30बजे से 2:30 बजे तक मिशन शक्ति बेटी बचाओ बटी पढ़ाओ, देहज प्रथा, भ्रूण हत्या, अशिक्षा, बाल विवाह पर आधारित कार्यक्रम होंगे। 2:50 बजे से 3:30बजे तक महराजगंज के इतिहास पर गोष्ठी का आयोजन होगा। 3:30बजे से 5:30बजे तक स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति होगी। 5:30बजे से 6:30 बजे तक राष्ट्रपिता पर नाटक होगा। 6:30बजे से 8:00 बजे तक महात्मा गांधी पर लेजर शो होगा।

15 जिलों की ओडीओपी के बिकेंगे सामान

उपायुक्त उद्योग अभिषेक प्रियदर्शी ने बताया कि महोत्सव में 15 जिलों के ओडीओपी के स्टाल लगाए गए हैं। इसमें सहारनपुर से लकड़ी फर्नीचर, सीतापुर से दरी, भदोही से कालीन, बनारस से बनारसी साड़ी, आजमगढ़ से सिल्क साड़ी, फिरोजाबाद से चूड़ी, आगरा से चमड़ा का सामान, लखनऊ से चिकन साड़ी, बरेली से जरी, प्रतापगढ़ से आवंला का सामान, गोरखपुर से टेराकोटा, बस्ती से लकड़ी फर्नीचर, सिद्धार्थनगर से कालानमक का स्टाल लगाया गया है। पुस्तकों का भी स्टाल लगाया गया है। फूड जोन का भी स्टाल लगाया गया है।

लाइव होगा प्रसारण

कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। य्कार्यक्रम का लाइव शो का भी आयोजन किया गया है। देश में कहीं से भी बैठकर कार्यक्रम देखा जा सकता है। नगर में जगह जगह स्क्रीन पर भी कार्यक्रम का लाइव शो दिखाने की व्यवस्था की गई है।

एडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने बताया कि, महराजगंज महोत्सव को भव्य और यादगार बनाने का पूरा इंतजाम कर लिया गया है। इसमें छात्र-छात्रओं, स्थानीय कलाकारों व देश के जाने माने कलाकारों की कलाएं देखने को मिलेंगी। स्टालों पर जरूरतमंद सामनों की खरीद भी कर सकेंगे।

advertisement

क्रिकेट लाइव स्कोर

राशिफल

यह भी पढ़ें

× How can I help you?