भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया लाभार्थी जन-संपर्क अभियान


अमित यादव संवाददाता।

गोरखपुर:- मालवीय नगर मंडल के वार्ड नंबर 7 बूथ क्रमांक 363 मानिक नगर दरगहिया में इंजीनियर बृजमोहन के नेतृत्व में लाभार्थियों के घर जाकर संपर्क किया गया व विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ ले रहे लोगों को पत्रक देकर उन्हें मोदी योगी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। जनता के बीच बातचीत करते हुए कहा कि हर गरीब परिवार के लोग केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाएं इसके लिए हम सभी भाजपा कार्यकर्ता घर-घर पहुंच लोगों को इससे अवगत करा रहे हैं। योजनाओं की जानकारी सभी घरों में पहुंचे यही बीजेपी का उद्देश्य है।
संपर्क में मुख्य रूप से राजेश पासवान दयानंद साहनी मुन्ना पासवान शैलेंद्र कुशवाहा अवधेश एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

advertisement

क्रिकेट लाइव स्कोर

राशिफल

यह भी पढ़ें

× How can I help you?