फसल रखाते समय किसान को लगी गोली, गोरखपुर मेडिकल कालेज में चल रहा इलाज

Reported by: Adrash Tripathi

Edited by: Amit Yadav 

Updated: 31 December, 2024 (Tuesday, 11:06am)IST

महराजगंज/पुरन्दरपुर: जिले के पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर मछरियहवा गांव में खेत में फसल की रखवाली के दौरान संदिग्ध परिस्थिति में गोली लगने से घायल किसान गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती है। वहां उसका इलाज चल रहा है। इस मामले में पुलिस गोली लगने की घटना की पुष्टि पुलिस कर रही है, लेकिन यह कोई नहीं बता पा रहा है कि किस वजह से किसान को गोली लगी है? घायल किसान के बेटे का कहना है कि वह पिता का इलाज कराने में व्यस्त है। घटना का कारण बताने से स्पष्ट मना कर दिया।

किसान को गोली लगने की घटना शुक्रवार की रात की बताई जा रही है। बताया जाता है कि वह फसल की रखवाली के लिए खेत में बनाए मचान पर था। रात में मचान से नीचे उतरा, उसी दौरान पैर में गोली लगने से घायल हो गया। रात में ही कुछ लोगों ने उसे इलाज के लिए गोरखपुर ले जाकर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

इस घटना से क्षेत्र में सनसनी है। आरोप है कि किसी वन कर्मी के असलहे से निकली गोली से वह घायल गया। प्रकरण को लेकर पुरन्दरपुर पुलिस का कहना है घटना को लेकर कोई शिकायत नहीं मिली है। वन विभाग के अधिकारी स्पष्ट रूप से कुछ बताने से परहेज कर रहे हैं।

पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना ने बताया कि, एक व्यक्ति को गोली लगने की सूचना है, पर अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच पड़ताल के बाद ही स्पष्ट रूप से कुछ बताया जा सकता है।

advertisement

क्रिकेट लाइव स्कोर

राशिफल

यह भी पढ़ें

× How can I help you?