Reported by: Adrash Tripathi
Edited by: Amit Yadav
Updated: 29 June, 2025 (Sunday, 06:15pm)IST
महराजगंज: जनपद में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव करते हुए जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने फरेंदा तहसील को नया उप जिलाधिकारी (एसडीएम) नियुक्त किया है। डिप्टी कलेक्टर विजय यादव को तत्काल प्रभाव से फरेंदा का नया उप जिलाधिकारी बनाया गया है। वे अब तक जनपद महराजगंज में डिप्टी कलेक्टर के पद पर कार्यरत थे। यह निर्णय जनहित एवं शासकीय कार्यों की सुचारु रूप से संचालन के उद्देश्य से लिया गया है।
यह बदलाव पूर्व एसडीएम प्रतीक्षा त्रिपाठी के स्थानांतरण के बाद किया गया है। प्रतीक्षा त्रिपाठी के कार्यकाल को प्रशासनिक दृष्टि से काफी सक्रिय और प्रभावशाली माना गया। उन्होंने फरेंदा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, समयबद्ध शिकायत निस्तारण और विकास कार्यों की निगरानी जैसे कार्यों में अपनी भूमिका प्रभावशाली ढंग से निभाई।