फंदे से लटकता मिला युवक का शव, परिजनों में कोहराम

 

Reported by : Adrash Tripathi

Edited by: Amit Yadav

 

चौक/ (महराजगंज): जिले के मिठौरा क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम सभा खजुरिया में एक युवक की लाश उसके ही घर में फंदे से लटकते मिली है। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। एसओ प्रशांत कुमार पाठक मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतरवाकर अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में जांच शुरू कर दी गई है।

बताया जा रहा कि, खजुरिया निवासी संतोष की शादी करीब नौ साल पहले कोतवाली थाना क्षेत्र के महुअवा ढाला की उर्मिला से हुई थी। शादी के कुछ वर्षों तक सब कुछ ठीक रहा। दोनों से एक बेटा उत्कर्ष भी है। लेकिन इसके बाद दोनों में मनमुटाव हो गया और उसकी पत्नी मायके चली गई। काफी समय से वह मायके से नहीं आई है, जिससे संतोष परेशान रहता था। बताया जा रहा है कि उसकी पत्नी ने न्यायालय में एक वाद भी दाखिल किया है, जिसकी नोटिस मिली थी।

आसपास के लोगों का कहना है कि शुक्रवार की शाम वह घर पर आया तो अपनी मां व बहनों से विवाद करने लगा। मामला किसी तरह शांत हुआ। परिजन खाना खाकर सोने चले गए और संतोष भी कमरे में चला गया। कुछ समय बाद जब उसकी मां ने दरवाजा खोलना चाहा तो वह नहीं खुला। अगल-बगल के लोग जुट गए और खिड़की से झांकने पर संतोष का शव लटकता दिखा।

advertisement

क्रिकेट लाइव स्कोर

राशिफल

यह भी पढ़ें

× How can I help you?