प्रयागराज घटना पर विधानसभा में सख्त तेवर में दिखे सीएम योगी बोले – माफिया को मिट्टी में मिला देंगे


रिपोर्ट – यूपी टाइम्स लाईव टीम।

लखनऊ: विधानसभा में शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रयागराज में राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह की हत्या के मुद्दे पर नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव से जमकर तीखी नोकझोंक हुई। मुख्यमंत्री योगी ने माफिया अतीक अहमद का नाम लिए बगैर सपा प्रमुख अखिलेश पर जमकर हमला किया।

मुख्यमंत्री योगी अपने पूरे तेवर में नज़र आ रहे थे, बोले-ये पेशेवर माफिया व अपराधियों के सरपस्त हैं। माफिया समाजवादी पार्टी द्वारा पोषित है। सपा ही उसे संरक्षण और प्रश्रय देती रही है। ऐसे सभी माफिया को मिट्टी में मिला दिया जाएगा। इस पर अखिलेश यादव द्वारा आपत्ति करने पर सपा सदस्य वेल में उतर आए और 10 मिनट तक हंगामा किया। योगी यहीं नहीं रुके उन्होंने सपा के कारनामों का उल्लेख कर पूर्ववर्ती सपा सरकार का चिट्ठा खोला।
रामचरितमानस की चौपाइयों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि –
चौपाइयों की मनमानी व्याख्या करना हिन्दुओं का अपमान’
मुख्यमंत्री योगी रामचरितमानस पर किए जा रहे हमले पर भी पहली बार बोले और सपा को नसीहत दी। उन्होंने कहा कि हिन्दू धर्मग्रन्थों की कुछ लोग मनमानी व्याख्या करके करोड़ों लोगों की आस्था का अपमान करते हैं। इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही रामचरितमानस की उस चौपाई की व्याख्या भी की जिस पर कुछ दिनों पहले विवाद खड़ा करने की कोशिश की गई थी। उन्होंने प्रसंग सहित चौपाइयों का वर्णन कर उनका मर्म समझाया। मुख्मंत्री ने मानस पर टिप्पणी से हिन्दुओं का अपमान करने पर सपा की निंदा की।

advertisement

क्रिकेट लाइव स्कोर

राशिफल

यह भी पढ़ें

× How can I help you?