Reported by: Virendra Singh Yadav
Edited by: Adrash Tripathi
कोल्हुई/(महराजगंज): भ्रूण हत्या के आरोपित पति के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद कोल्हुई पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले में पत्नी ने ही पति के खिलाफ केस दर्ज कराई थी।
कोल्हुई क्षेत्र की एक युवती की शादी पनियरा क्षेत्र में हुई है। महिला का आरोप है कि पति उसे अक्सर मारता-पीटता था। पेट में पल रहे भ्रूण की हत्या करा दिया। महिला की तहरीर पर कोल्हुई पुलिस उसके पति अभिषेक दूबे के खिलाफ मारपीट व भ्रूण हत्या का केस दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगा दी गई। सोमवार को एसआई हरिकिशोर मिश्रा ने आरोपित पति अभिषेक दुबे को पनियरा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। एसओ सत्येंद्र रॉय ने बताया कि भ्रूण हत्या के आरोपित पति न्यायालय चालान कर दिया गया है।