*श्रद्धेय नेताजी हम सभी के लिए सम्मान एवं आदर के पात्र*
नेताजी के जाने से देश एवं प्रदेश की राजनीतिक जगत की एक अपूर्णीय क्षति
धानी ब्लाक लेहरा स्टेशन: मेंश्रद्धांजलि सभा-21 अक्तूबर,2022*

महाराजगंज जिले के धानी ब्लाक के लेहरा स्टेशन के मार्केट में शध्दांजली सभा के आयोजक सपा नेता कैलाश यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य, सपा नेता राम ललित मौर्य , वीरेन्द्र सिंह यादव पूर्व जिलामहासचिव लोहिया वाहिनीआज दोपहर बाद 11,30 बजे लेहरा स्टेशन पहुंचकर श्रद्धेय स्व0 मुलायम सिंह यादव जी को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही धानी ब्लाक के सपा नेताओं/कार्यकर्ताओं रामसंघन यादव अखिलेश मौर्य केदार यादव, जन्मेजययादव, रोहित, भजमान यादव गिरिजायादव, राम सुभग यादव आदि लोग शामिल और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी को मिलकर शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि श्रद्धेय नेताजी हम सभी के लिए सम्मान एवं आदर के पात्र थे। उनके जाने से देश एवं प्रदेश की राजनीतिक जगत की एक अपूर्णीय क्षति है। उन्होंने कहा कि वह एक प्रखर एवं तेजस्वी नेता थे। हमेशा दबे, कुचले, किसानों और गरीबों की आवाज उठाने वाले तथा उनके हितों के लिए निरंतर संघर्ष करने वाले नेता थे। उन्होंने कहा कि मेरा व्यक्तिगत रूप से भी उनके प्रति असीम आदर भाव था। उन्होंने कहा की ईश्वर उनकी आत्मा को सद्गति प्रदान करें एवं अपने श्री चरणों में स्थान दें।