निर्माण कार्यों के लिए शासन द्वारा बजट की मिली मंजूरी

Reported by: Adrash Tripathi 

Edited by: Amit Yadav 

Updated: 21 February, 2025 (Friday, 12:10pm)IST

महराजगंज: जिले में निर्माण कार्यों के लिए शासन ने बजट जारी कर दिया। इससे विकास कार्यों को गति मिल रही है। साइबर थाना 286 लाख, 12 स्थानों पर पुलिया एक करोड़ 50 लाख, पांच आंगनबाड़ी के लिए 59 लाख का बजट जारी हुआ है।

इस परियोजना के लिए शासन स्तर से 268.96 लाख रुपये का टेंडर जारी कर दिया गया है। शासन की ओर से निर्माण के लिए यूपी प्रोजेक्ट्स कारपोरेशन लिमिटेड को नामित किया गया है।

जानकारी के अनुसार, जिला मुख्यालय में स्थित महिला थाना के पास से साइबर थाना है। यहां पर कर्मियों के बैठने के लिए समुचित व्यवस्था नहीं है। पुलिस अधीक्षक की ओर से साइबर थाना के लिए प्रशासनिक भवन के निर्माण के लिए शासन को डीपीआर बनाकर भेजा गया था। शासन की ओर से इसके लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। जल्द ही निर्माण शुरू होगा।

साइबर थाना प्रशासनिक भवन में अत्याधुनिक तकनीक से लैस कंट्रोल रूम, डिजिटल फॉरेंसिक लैब, कंप्यूटर सर्वर रूम, साइबर विशेषज्ञों के लिए वर्किंग स्पेस, कानूनी सलाहकारों के लिए अलग कक्ष और शिकायतकर्ताओं के लिए विशेष हेल्प डेस्क की व्यवस्था होगी। इसके अलावा, पुलिस कर्मियों के लिए ट्रेनिंग हॉल और मॉनिटरिंग सेंटर भी तैयार किए जाएंगे। जहां से ऑनलाइन गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। आधुनिक सुविधाओं के साथ साइबर थाना होने से पीड़ितों को त्वरित न्याय मिलेगा। इसके अलावा, साइबर अपराधियों पर सख्ती से कार्रवाई की जा सकेगी और डिजिटल सुरक्षा को और मजबूत किया जाएगा।

advertisement

क्रिकेट लाइव स्कोर

राशिफल

यह भी पढ़ें

× How can I help you?