Reported by: Yashwant Maurya
-
- Edited by: Adrash Tripathi
Updated: 15 December, 2024 (Sunday, 1:19pm)IST
चौरीचौरा/गोरखपुर: गोरखपुर के चौरीचौरा थानाक्षेत्र के खैराबाद के डूडी निवासी लालजी निषाद के घोठ पर खड़ी उनकी बोलेरो को शनिवार की रात में मनबढ़ों ने फूंक दी। घोठ पर लालजी निषाद सोते थे। संयोग अच्छा था कि वह रात में वहां पर नहीं थे। उनकी वृद्ध मां सोई थी। मनबढ़ों को देख कर उन्होंने टोका तो उन्हें भी जिंदा जलाने के लिए दौड़ा लिया। वह भागकर खेत में छिप गई। इसके बाद मनबढ़ फरार हो गए। लालजी निषाद का कहना है कि गांव में कुछ मनबढ़ युवकों का एक गैंग है। वह अक्सर बदमाशी और मारपीट करते रहते हैं। उन्हें ऐसा न करने से बार बार समझाया भी गया। उसी समझाने के खुन्नस निकालने में उनकी गाड़ी को फूंक दी गई। उनका कहना है कि वह संयोग से घोठ पर नहीं गए थे नहीं तो उनकी हत्या भी कर सकते थे। उन्होंने गांव के कुछ मनबढ़ों को चिन्हित करके उनके खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लालजी निषाद के घर से दो सौ मीटर दूर नहर के पार घोठ है। घोठ के बरामदे में उनकी बोलोरो गाड़ी खड़ी थी। रात लगभग 10.30 बजे मनबढ़ों ने बोलेरो में आग लग दिया। जिससे बोलोरो गाड़ी संख्या यूपी 55 एल 2101 पूरी तरह जल गया। गाड़ी मालिक लालजी ने थाने में तहरीर देकर आगजनी करने वालो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।