आयुष – एक संजीवनी – डा0 विनोद कुमार यादव

वीरेंद्र सिंह यादव की रिपोर्ट

भाटपार रानी देवरिया!गुजरते वर्ष की पूर्व संध्या पर जन सामान्य के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए आने वाले वर्ष में भी उत्तम स्वास्थ्य लाभ हेतु समर्पण के साथ सेवा में लगे आयुष चिकित्सालय के सभी कार्मिकों की तरफ से जन सामान्य को शुभकामना देते हुए आयुष चिकित्सालय खामपार के चिकित्सा अधीक्षक डा0 विनोद कुमार यादव ने कहा कि- चिकित्सा जगत की चिर प्राचीन अचुक सिद्धहस्त व दुष्प्रभाव रहित, प्राकृतिक संसर्गों के सम्मिश्रण से जन सामान्य को उत्तम व चिरायु काया प्रदान करने वाली आयुष चिकित्सा एक संजीवनी है! यह चिकित्सा इकाई जन सामान्य की सेवा में समर्पित है! डा0 यादव ने कहा कि क्षेत्र के लोगों व जन प्रतिनिधियों का साथ ऐसे ही मिलता रहा तो नये साल में भी यह चिकित्सालय सेवा का एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगा और जन सामान्य को भरपूर चिकित्सकीय सुविधा का लाभ मिलता रहेगा!
आयुष की प्रकृति प्रदत्त समुन्नत व समृद्ध चिकत्सा भंडार का लाभ लेकर ही निरोगी काया का सपना साकार होगा!

advertisement

क्रिकेट लाइव स्कोर

राशिफल

यह भी पढ़ें

× How can I help you?