अब गोरखपुर से मुम्बई जाने का सफर होगा आसान, गोरखपुर से मुम्बई के लिए 3 विमान 

Reported by: Yashwant Maurya 

Edited by: Adrash Tripathi 

Updated: 28 March, 2025 (Friday, 11:12am)IST

गोरखपुर: एयरपोर्ट प्रशासन ने बृहस्पतिवार को उड़ानों की नई समय सारिणी जारी की। 30 मार्च से 25 अक्तूबर तक यह लागू रहेगी। इसके साथ ही अकासा एयरलाइंस मुंबई के लिए एक नई उड़ान शुरू करने जा रहा है। अकासा की फ्लाइट प्रतिदिन एयरपोर्ट से दिन में 11:15 बजे मुंबई के लिए उड़ान भरेगी। नई उड़ान शुरू होते ही अब एयरपोर्ट पर 26 फ्लाइटाें का आवागमन होगा। इसके साथ ही अब मुंबई के लिए तीन फ्लाइट हो जाएंगी।

एयरपोर्ट प्रशासन के मुताबिक, हर फ्लाइट के बीच आधे घंटे का अंतर रखा गया है। 30 मार्च से दिल्ली जाने वाली इंडिगो फ्लाइट सुबह 10:10 बजे उड़ान भरेगी। इसी तरह इंडिगो की हैदराबाद वाली फ्लाइट दोपहर 01:50, अकासा की बंगलूरू 02:05, इंडिगो की दिल्ली अपराह्न 03:50, स्पाइस जेट की दिल्ली शाम 04:10, इंडिगो की बंगलूरू 04:55, इंडिगो की कोलकाता 05:05, इंडिगो की मुंबई 05:55, स्पाइसजेट की मुंबई 06:40 बजे, अकासा की बंगलूरू 07:25 बजे, अलायंस एयर की दिल्ली 07:30 और स्पाइस जेट की दिल्ली की उड़ान रात आठ बजे से होगी।

विजय कौशल प्रभारी संचालन एअरपोर्ट गोरखपुर ने बताया कि, 30 मार्च से फ्लाइट के उड़ान की नई समय सारिणी जारी कर दी गई है। अक्तूबर तक यह लागू रहेगी। हर उड़ान के बीच में करीब आधे घंटे का अंतर रखा गया है।

advertisement

क्रिकेट लाइव स्कोर

राशिफल

यह भी पढ़ें

विज्ञप्ति: आगामी 26 जनवरी 2026 को पद्म विभूषण, पद्म भूषण व पद्म श्री की उपाधियाँ जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट एवं उत्कृष्ट उपलब्धि, योगदान एवं सेवा के लिये दिया जाना प्रस्तावित है, कृतित्व की दो प्रतियां जिलास्तरीय कार्यालय में प्रेषित करें 

× How can I help you?