अपने संगठन के मंजूरी के लिए दिल्ली के जंतर-मंतर के लिए आज रवना होंगे आपदा मित्र 

Reported by: Virendra Singh Yadav 

Edited by: Adrash Tripathi 

Updated: 17 March, 2025 (Monday, 12:44pm)IST

महराजगंज: जिले में आपातकालीन स्थिति में सदैव तत्पर व अग्रसर रहने वाले आपदा मित्र संगठन आज समस्त जगहों पर व्यापक रूप से अपनी सेवा दे रहे हैं। आज वो दिन आ ही गया जिसका आपदा मित्रों को बहुत दिनों इंतजार था कि सभी आपदा मित्र 18 मार्च को दिल्ली के सड़कों से होकर जंतर – मंतर मैदान में आयोजित एकदिवसीय धरना प्रदर्शन के माध्यम से केंद्र सरकार, गृह मंत्री को अपने संगठन एवं मांगो के प्रति सरकार को मानने के लिए विवश करेंगे। आज 17 मार्च दिन सोमवार को महराजगंज, कुशीनगर, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर और देवरिया जिले के सभी आपदा मित्र गोरखपुर जंक्शन से दोपहर 3 बजे से नई दिल्ली के लिए रवाना होगे और दिल्ली के जंतर- मंतर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से सरकार को अपने संगठन से रूबरू कराते हुए संगठन को मंजूरी प्राप्त करना चाहेंगे।

आपदा मित्रों ने समस्त आपदा मित्र साथियों से अपील किया है कि, उनके समस्त साथी गोरखपुर जंक्शन में एकत्रित होकर एक साथ रवाना हों।

advertisement

क्रिकेट लाइव स्कोर

राशिफल

यह भी पढ़ें

× How can I help you?